{"_id":"69ebc17c9dc17236850593ea","slug":"wheat-arrivals-decline-offtake-becomes-a-challenge-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-154944-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गेहूं की आवक घटी, उठान बना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गेहूं की आवक घटी, उठान बना चुनौती
Sat, 25 Apr 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में ट्राली से गेहूं उतारता मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गेहूं की सरकारी खरीद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक धीरे-धीरे कम होने लगी है। कुछ दिन पहले तक जहां मंडियां गेहूं से पूरी तरह भरी हुई नजर आती थीं, वहीं अब मंडियों में सड़कें खाली दिखने लगी हैं। खरीदा गया गेहूं अभी भी बड़ी मात्रा में मंडियों में पड़ा है और उसके उठान का इंतजार किया जा रहा है।
जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में अब तक कुल 2,65,580 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। वहीं एजेंसियों की ओर से 2,44,257 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसके मुकाबले अब तक 1,52,656 मीट्रिक टन गेहूं का ही उठान हो पाया है, जो कुल खरीद का करीब 63 प्रतिशत है। शेष गेहूं अभी भी मंडियों में ही पड़ा हुआ है।
मंडियों में अब जहां-तहां गेहूं से भरे बैग नजर आ रहे हैं। नजर जहां तक जाती है, वहां तक गेहूं के कट्टों का अंबार लगा हुआ है। उठान की धीमी गति के कारण किसानों और आढ़तियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खरीद एजेंसियों की बात करें तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अब तक 72,750 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। हैफेड ने 1,31,394 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ने 40,113 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। व्यासपुर मंडी में 27,506 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 27,937 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 5,253 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 38,635 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 3,852 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। खारवन अनाज मंडी में 4,036 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 27,327 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 38,333 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 37,555 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। रणजीतपुर अनाज मंडी में 9,921 मीट्रिक टन, रसूलपुर अनाज मंडी में 8,037 मीट्रिक टन, सढौरा अनाज मंडी में 15,575 मीट्रिक टन तथा यमुनानगर अनाज मंडी में 289 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। आवक कम होने से मंडियों में अब जगह बननी शुरू हो गई है, जिससे व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिलेगी। जब तक उठान की गति तेज नहीं होती, तब तक मंडियों में गेहूं का दबाव बना रहेगा।