फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wheat arrival in grain markets is fast, lifting is slow

Yamuna Nagar News: अनाज मंडियों में गेहूं की आवक तेज, उठान धीमा

Sat, 19 Apr 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 19 Apr 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Wheat arrival in grain markets is fast, lifting is slow
यमुनानगर/छछरौली। खेतों में गेहूं की कटाई जोरों पर है। किसान ट्रॉलियों में गेहूं को भरकर धड़ाधड़ मंडियों में पहुंच रहे हैं, ऐसे में जिले की सभी 13 मंडियों में अनाज से लबालब हो गई। जहां भी नजर घुमाओ मंडी में गेहूं ही गेहूं नजर आएगा। कहीं पर भी पैर रखने की जगह नहीं बची है। मंडियों में यह हालात उठान धीमा के कारण बने हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से उठान लगातार किए जाने का दावा किया जा रहा है, किंतु किसानों के अनुसार उठान में गति आए तो दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

किसान रामबीर, मंदीप सिंह, संजू कुमार का कहना है उठान में तेजी नहीं आई तो किसानों को इसका नुकसान हो सकता है। क्योंकि अभी तक गेहूं में नमी बहुत ज्यादा थी। अब गर्मी ज्यादा है और फसल भी पूरी तरह से पक चुकी है। मंडियों में गेहूं की आवक बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। ऐसे में यदि उठान तेज नहीं हुआ तो किसानों को गेहूं सुखाने के लिए सड़क पर भी जगह नहीं मिलेगी। बता दें सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद निर्धारित मानदंडों के अनुसार सुचारू रूप से 2425 रुपये प्रति क्विंटल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

-------
130824 एमटी टन गेहूं की हुई आवक
खाद्य आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार 17 अप्रैल तक जिले की अनाज मंडियों में कुल 130824 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 44455 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 70376 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा 9179 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें व्यासपुर अनाज मंडी में 17857 मीट्रिक टन गेहूं, छछरौली मंडी में 13659 मीट्रिक टन गेहूं, गुमथला राव मंडी में 3458 मीट्रिक टन गेहूं, जगाधरी मंडी में 17977 मीट्रिक टन गेहूं, जठलाना मंडी में 2076 मीट्रिक टन गेहूं, खारवन मंडी में 1677 मीट्रिक टन गेहूं, प्रताप नगर मंडी में 13692 मीट्रिक टन गेहूं, सरस्वती नगर में 22644 मीट्रिक टन गेहूं, रादौर में 18160 मीट्रिक टन गेहूं, रणजीतपुर मंडी में 5068 मीट्रिक टन गेहूं, रसूलपुर मंडी में 4647 मीट्रिक टन गेहूं, साढौरा मंडी में 9754 मीट्रिक टन गेहूं तथा यमुनानगर मंडी में 155 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन

किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उठान की व्यवस्था लगातार जारी है। मंडियों से गेहूं को बोरियों में भर कर उठान किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य समस्याओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। - जतिन मित्तल, डीएफएससी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed