{"_id":"66469cd2070abfbcfd003d64","slug":"what-congress-could-not-do-even-in-60-years-modi-did-in-10-years-pushkar-dhami-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-119077-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जो 60 साल में भी नहीं कर सकी, उसे मोदी ने 10 वर्ष में कर दिखाया : पुष्कर धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जो 60 साल में भी नहीं कर सकी, उसे मोदी ने 10 वर्ष में कर दिखाया : पुष्कर धामी
Fri, 17 May 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 17 May 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो कार्य 60 साल में कांग्रेस नहीं कर सकी, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सालों में करके दिखाया है। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कहा कि कांग्रेस कभी किसानों की हितैषी नहीं हो सकती है बल्कि उन्हें भड़काकर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करना चाहती है लेकिन देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की इच्छा को कभी पूरा नहीं होने देगी। धामी गुरुवार को यमुनानगर में अंबाला और कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के लोग न देश और न ही धर्म का सम्मान करते हैं। भगवान श्री राम को काल्पनिक बताते हैं। सनातन धर्म का अपमान करने में इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने ऐसे दलों से लोगों को सावधान रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं बनाकर उनको सशक्त करने का काम किया है।
गरीबों को पक्के मकान, हर घर नल से जल, आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज का अधिकार प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। उन्होंने बिना रूके, बिना थके लगातार जनहित में काम किया है। अंबाला लोस भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन ही फैसला करती है कि कौन सी पार्टी देश हित में है और कौन देश हित में नहीं है।
विज्ञापन
बिजली गुल होने से धामी को बदलना पड़ा माइक
कार्यक्रम के दौरान चार बार बिजली गुल हो गई, ऐसे में सीएम धामी को बीच-बीच में माइक बदलना पड़ा लेकिन धामी ने संबोधन जारी रखा। इस मौके पर उत्तराखंड में राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला, उत्तराखंड समाज एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत भूषण जुयाल, उत्तराखंड प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।
अंबाला में कल पीएम मोदी की जनसभा
अंबाला में 18 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी मंच से स्वयं अंबाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने दी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से जनसभा में पहुंचने की भी अपील की।