{"_id":"6255e4ce53a2cc19dc70f49a","slug":"were-sad-about-the-maths-exam-the-faces-were-happy-after-seeing-the-easy-paper-yamuna-nagar-news-knl104771414","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित की परीक्षा को लेकर थे उदास, आसान पेपर देखकर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित की परीक्षा को लेकर थे उदास, आसान पेपर देखकर खिले चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले के 56 केंद्रों पर मंगलवार को हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा से पहले विद्यार्थी काफी उदास और घबराए हुए थे लेकिन आसान पेपर देखकर उनके चेहरे खिल गए। जब परीक्षा खत्म हुई तो वे केंद्र से खुशी से हंसते हुए बाहर आए। विद्यार्थियों ने बताया कि गणित का पेपर कठिन आने की आशंका के चलते वे डरे हुए थे लेकिन जब पर्चा सामने आया तो उनके चेहरे पर खुशी छा गई। उन्होंने जो पढ़ा था वह सब आया। बता दें यह परीक्षा सायंकालीन सत्र में दोपहर साढ़े 12 से तीन बजे तक हुई। नकल की जांच के लिए उड़नदस्ते की टीम ने भी 36 केंद्रों का निरीक्षण किया।
सभी केंद्रों पर रहे कड़े प्रबंध
मंगलवार को गणित की परीक्षा के दौरान बोर्ड व शिक्षा विभाग की ओर से कड़े प्रबंध किए गए थे। विभाग के इन प्रयासों का असर भी दिखाई दिया। आज की परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि परीक्षा के संबंध में कड़े प्रबंध किए गए थे। सभी उड़नदस्ते की टीमों के रूट अलग करने के साथ इन्हें बढ़ा दिया गया। 10 टीमों ने जिले के 36 से ज्यादा केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी केंद्र पर कोई कमी नहीं मिली। डीईओ ने बताया नकल रहित परीक्षा के लिए विभाग की ओर से सभी प्रबंध किए गए हैं।
गणित को लेकर था तनाव
छात्र मनप्रीत सिंह ने बताया कि गणित काफी कठिन विषय है। इसके लिए वे लगातार अध्यापकों से सवालों के हल पूछ रहे थे, ताकि परीक्षा में परेशानी न हो। परीक्षा के संबंध में सुबह तक उन्हें डर रहा, लेकिन जब प्रश्नपत्र मिले तो मन खुश हो गया। प्रश्नपत्र बेहद सरल था, जिस कारण पेपर बहुत अच्छा हुआ।
विज्ञापन
तैयारी की थी, लेकिन था डर
छात्र रितिक ने बताया कि अधिकांश विद्यार्थियों का प्रदर्शन गणित में ही खराब रहता है। वहीं बिना भौतिक कक्षाओं के गणित की परीक्षा देना सभी के लिए बड़ी चुनौती थी। हालांकि वह अच्छी तैयारी करके आए थे, फिर भी मन में डर था। जो प्रश्न पत्र देखकर निकल गया। प्रश्न सरल होने के कारण पेपर अच्छा हुआ।