{"_id":"69f4f8a0d370b2e0c1013d85","slug":"went-door-to-door-to-raise-awareness-about-sanitation-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-155344-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्वच्छता के लिए घर-घर जाकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्वच्छता के लिए घर-घर जाकर किया जागरूक
Sat, 02 May 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 02 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 17 में कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक करते निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व अन्य। प्रवक्त
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नई सोच, नया शहर-स्वच्छ हरियाणा अभियान का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड नंबर 18 के गांव औरंगाबाद व ईशोपुर से अभियान की शुरुआत की। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सेक्टर-17 में इसकी कमान संभाली। दोनों ने घर-घर जाकर लोगों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक किया।
मेयर सुमन बहमनी ने नागरिकों को पंपलेट वितरित करते हुए कचरा प्रबंधन के महत्व को समझाया और अपील की कि वे अपने घरों में कचरे को अलग-अलग रखें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे प्रदेश में जन आंदोलन के रूप में चलाया जा रहा है। शहर को स्वच्छ बनाना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। छोटे-छोटे बदलाव से बड़ा परिवर्तन संभव है।
आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सेक्टर-17 में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने, कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब पूरा शहर इस अभियान से जुड़ेगा, तब यमुनानगर-जगाधरी स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अभिश्रुति, पार्षद प्रियांक शर्मा, पार्षद उज्जवल शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, विनोद बेनीवाल, सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, राजेश शर्मा, मुनेश्वर भारद्वाज, स्वच्छ भारत मिशन के सलाहकार लोकेश सेन मौजूद रहे।