फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Well the smugglers tried to run over the forest guards

Yamuna Nagar News: खैर तस्करों ने वन रक्षकों पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास

Tue, 11 Mar 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 11 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Well the smugglers tried to run over the forest guards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर (यमुनानगर)। खैर तस्करों ने रविवार देर रात छछरौली रेंज में खैर के पेड़ों की चोरी करने के बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। थाना बिलासपुर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में वन रक्षक अंकित कुमार ने बताया कि उन्हें रविवार रात गुप्त सूचना मिली कि जंगल गोहराबनी मेहरनीवाला व बीड़ तारहपुर में अवैध रूप से काटे गए खैर के पेड़ों के पीस को टेंपो में भरकर निकाला जाएगा। वन दारोगा संजीव कुमार के निर्देश पर टीम का गठन कर कर्मचारियों के साथ गांव ढाकवाला के मोड़ पर नाकाबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान गांव की तरफ से सुबह लगभग पौने तीन बजे एक छोटा टेंपो आता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही टेंपो को रोकने का इशारा किया गया तो टेंपो चालक ने तेज गति कर टेंपो को गांव कोट से लेदी सड़क पर भगाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से टेंपो का पीछा किया गया। गांव खानूवाला मोड़ पर तैनात जांच कर रही एक अन्य टीम को भी इसके बारे में सूचित किया गया। कुछ ही देर में टेंपो की रेकी करते हुए एक मारुति स्विफ्ट कार द्वारा खानूवाला मोड पर तैनात कर्मचारियों के ऊपर कार चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश की गई।
कार चालक मौके से भाग गया। इसी दौरान टेंपो चालक ने भी टेंपो को गांव लेदी से बिलासपुर की तरफ भगा दिया। नाकाबंदी पर तैनात दोनों टीमों ने अपने-अपने वाहनों से टेंपो का पीछा शुरू कर दिया।
टेंपो का पीछा करते समय संजीव कुमार वन दारोगा ने ओवरटेक कर जीप को टैंक के आगे लगाते हुए टेंपो को रोक रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कोई परवाह न करते हुए सरकारी जीप में टक्कर मारकर दी। इसके बाद तस्कर टेंपो को भगाकर चौराही मोड़ से कपालमोचन की तरफ भाग निकले ।

कपाल मोचन के समीप टेंपो चालक व उसमें बैठा एक अन्य व्यक्ति मौका पाकर टेंपो को सड़क पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। टेंपो को मौके से काबू कर लिया गया। जांच करने पर पता लगा कि टेंपो में अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी भरी हुई है । इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वह टेंपो को पुलिस के हवाले किया गया। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed