फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Well the smugglers ran away after seeing the police car, wood recovered in 51 pieces

पुलिस की गाड़ी को देख भागे खैर तस्करों की कार क्षतिग्रस्त, 51 टुकड़ों में लकड़ी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Well the smugglers ran away after seeing the police car, wood recovered in 51 pieces
पुलिस की गाड़ी को देख कर भागे खैर तस्करों की कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि पुलिस कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं कार और लकड़ी को भी जब्त कर लिया है। जांच के दौरान तस्करों ने लकड़ी के 51 टुकड़े किए हुए थे। फिलहाल पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। छछरौली पुलिस को दिए बयान में एसपीओ विजय कुमार ने बताया कि 9 मार्च को सुबह लगभग 4 बजे वह अपने साथी रमेश कुमार के साथ गश्त था। जब वह लेदी चौक से शेरपुर मोड के पास पहुंचे तभी उनकी नजर सामने से आ रही तेज रफ्तार से आ रही कार पर पड़ी। लेकिन कार चालक ने पुलिस की वर्दी में कर्मचारियों को देखकर हड़बड़ाहट में आ गया और शाहपुर मोड़ से सीधा सड़क से नीचे उतार दिया और कार पेड़ से टकरा गई जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। पेड़ से कार टकराने पर दोनों को चोटें आई हैं जिन्हें कर्मचारियों ने किसी तरह से छछरौली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। क्षतिग्रस्त कार को चेक किया गया तो उसमें से 51 टुकड़े खैर की लकड़ी बरामद हुए जिन को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले किया गया। वही शिकायत पर धारा 279, 336, 379, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed