फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Welcome to Kuldevi Adi Mahalakshmi Jan Ashirwad Yatra

कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Kuldevi Adi Mahalakshmi Jan Ashirwad Yatra
यमुनानगर। कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा यमुनानगर पहुंची। अग्रवाल वैश्य समाज के लोगों ने यात्रा का जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया। साथ ही महालक्ष्मी की आरती हुई व सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

यात्रा के स्वागत के दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिलाध्यक्ष अपेक्षा गर्ग व जिला महामंत्री विनय अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, चेयरमैन रामनिवास गर्ग व डीसी पार्थ गुप्ता उपस्थित रहे। अपेक्षा गर्ग ने बताया कि कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी यात्रा के पूरे देश में 18 रथ निकले हुए हैं। यह सभी रथ अग्रोहा धाम पहुंचेंगे। रथों के वहां पहुंचने पर कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी के मंदिर का भव्य निर्माण शुरू होगा। अग्रोहा धाम में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी के मंदिर का निर्माण होने पर अन्य तीर्थों की तरह श्रद्घालु दर्शन करने जा सकेंगे। मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री मनीषा अग्रवाल, जिला महामंत्री विनय अग्रवाल, संदीप गोयल गट्टू, मंजू मित्तल, पंकज मित्तल, उमेश गर्ग, सुरेंद्र गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed