फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather took a turn, cold increased due to rain

Yamuna Nagar News: मौसम ने ली करवट, बारिश से बढ़ी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Weather took a turn, cold increased due to rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में वीरवार को मौसम ने करवट ले ली। अल सुबह तीन बजे से लेकर साढ़े 10 बजे तक हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश होने से एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। जिस कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। बारिश की वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति रही। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को बादल छाए रहेंगे।
इसके बाद मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री व न्यूनतम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार देर शाम से ही बादल उमड़ आए थे। जिससे अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा था। रात को ही ठंडी हवाएं चलने लगी और वीरवार सुबह धूप नहीं निकली।
विज्ञापन

आसमान में चारों तरफ काले बादल ही दिखाई दे रहे थे। शहरी क्षेत्र में अल सुबह तीन बजे के बाद से ही बूंदाबांदी होने लगी थी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सुबह सात बजे के बाद बूंदाबांदी हुई। कई जगह तो अच्छी बारिश हुई। जिससे सड़कों किनारे पानी जमा हो गया। बारिश की वजह से सुबह सड़कें कीचड़ से सन गई। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखे। इससे जाम लगा रहा। जाम की वजह से लोगों को अपने कार्यालयों व काम पर जाने में देरी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एपीपीओ डॉ. सतीश अरोड़ा का कहना है कि यह बारिश गेहूं के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। अभी गेहूं के लिए कम तापमान की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से जिले का तापमान बढ़ने लगा था जिसने किसानों की परेशानी बढ़ा दी थी। इससे गेहूं की पैदावार के लिए बुरा माना जा रहा था, क्योंकि अचानक तापमान बढ़ने से उत्पादन में कमी आने की संभावना बनी रही है। ऐसे में बारिश से तापमान दो डिग्री तक कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed