फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather is pleasant due to drizzle, chances of rain from tomorrow

Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी से मौसम सुहावना कल से बारिश के आसार

Thu, 24 Jul 2025 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 24 Jul 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
Weather is pleasant due to drizzle, chances of rain from tomorrow
यमुनानगर। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी होने से जिले का मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों को दिनभर गर्मी व उमस से राहत मिली। दिनभर बादल छाए रहे, जिससे शाम तक बारिश होने के कयास लगाए जाने लगे। परंतु बारिश नहीं हुई। जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को बारिश होने की संभावना जताई है। इस समय हो रही बारिश फसलों के लिए काफी लाभकारी है। खासकर धान व गन्ने की फसल के लिए बारिश बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

------

हथिनीकुंड बैराज पर दर्ज किया गया 36,257 क्यूसेक पानी
प्रतापनगर। हथिनीकुंड बैराज पर बुधवार शाम पांच बजे 28,393 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जिसमें से यमुना नदी में 13,074 पश्चिमी यमुना नहर में 13,310 व यूपी की पूर्वी यमुना नहर में 2010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पहाड़ों व मैदानी इलाकों में बारिश होने के हिसाब से जलस्तर में उतार-चढ़ाव होता रहता है। वहीं सुबह नौ बजे जलस्तर बढ़ा हुआ था, जो बाद में कम होता चला गया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अनुसार बुधवार सुबह सात बजे 31,596, आठ बजे 31,595, नौ बजे 36,257, 10 बजे 34,149, 11 बजे 35,250, दोपहर 12 बजे 33,933, एक बजे 32,417, दो बजे 32,663, तीन बजे 31,132, शाम चार बजे 32,060 व पांच बजे 28,393 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। हथिनीकुंड बैराज गेज रीडर मनीष कुमार ने बताया कि पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश होने के अनुसार ही जलस्तर में उतार चढ़ाव देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed