{"_id":"683b5122ab18f82cdb08ae4a","slug":"weather-damages-capsicum-crop-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-138597-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिमला मिर्च की फसल पर मौसम की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिमला मिर्च की फसल पर मौसम की मार
Sun, 01 Jun 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। क्षेत्र में आए दिन बदलता मौसम शिमला मिर्च की खेती करने वाले किसानों की चिंता का कारण बनता जा रहा है। मौसम की अनिश्चितता उनके सपनों पर पानी फेरती नजर आ रही है। एक ओर जहां शुष्क मौसम फसल के लिए लाभदायक है, वहीं दूसरी ओर अचानक बदलता मौसम, बादल छाना और बारिश की संभावना किसानों की नींद उड़ा रहा है।
क्षेत्र के गांव राझेड़ी के किसान राकेश कुमार ने बताया कि उसने आठ एकड़ भूमि में शिमला मिर्च उगाई है। फसल ने हाल ही में उत्पादन देना शुरू किया है और अगले कई दिनों तक चलने की संभावना है। रोज बदल रे मौसम और घटता-बढ़ता तापमान न केवल उत्पादन को प्रभावित कर रहा है, बल्कि कीट-पतंगों की संख्या में भी इजाफा कर रहा है।
राकेश का कहना है कि आए दिन चल रही तेज हवाएं भी फसल को नुकसान पहुंचा रही हैं। यदि समय से पहले बारिश हो गई तो पूरी पैदावार चौपट हो सकती है, जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों का मानना है कि शुष्क मौसम जितने अधिक दिन तक बना रहेगा, उतना ही अधिक उत्पादन मिलेगा और उनकी आमदनी में इजाफा होगा।
विज्ञापन
सिंचाई व दवाओं के छिड़काव में बरतें सावधानी
केवीके दामला के मौसम विशेषज्ञ अजीत सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और हवाएं सात से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी। ऐसे में उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे सब्जियों की फसलों में सिंचाई व दवाओं के छिड़काव के दौरान विशेष सावधानी बरतें।