फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather changed due to two days of rain, feeling of cold, Yamunanagar

दो दिन की बारिश से मौसम बदला, ठंड का एहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to two days of rain, feeling of cold, Yamunanagar
सोमवार को बारिश के कारण सुहावना हुआ मौसम व आसमान में छाए बादल। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानसून विदा होने के दस दिन बाद हुई बारिश ने मौसम पलट दिया। दो दिन लगातार बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। जहां शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। वह शनिवार को 26 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।
तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंडक हो गई। वहीं करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने सर्दी के मौसम की शुरुआत कर दी। रात 11 बजे के बाद लोगों के पंखे बंद करने पड़ रहे हैं। अनुमान है कि दिवाली तक सर्दी पड़नी शुरू हो जाएगी। वहीं बारिश के कारण लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। सोमवार की सुबह झमाझम बारिश हुई, वहीं सुबह आठ बजे के बाद शुरू हुई बूंदाबांदी रात तक जारी रही।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना। लोगों ने दिनचर्चा के काम के लिए बूंदाबांदी रुकने का इंतजार किया। बारिश के कारण मौसम भी सुहावना हो गया। इसका लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। इस दौरान चाय और पकौड़ों की दुकान पर लोगों की भीड़ देखी गई। सोमवार को इस महीने का सबसे कम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हुई। दो दिन बारिश के कारण मंडियों में धान की खरीद नहीं की जा सकी। इस दौरान किसान अपनी फसल बचाने के प्रयास में लगे रहे। जिन किसानों ने कटाई नहीं की थी, बारिश ने उनकी परेशानी व चिंता बढ़ा दी। इस दौरान किसान कटाई करते हुए दिखाई दिए। वहीं मंडियों में धान बचाने के लिए तिरपाल का प्रयोग किया गया। काफी हद तक उठान होने से धान भीगने से बच गया, लेकिन मंडी में पहुंचे किसानों को परेशान होना पड़ा।

आज भी बारिश की संभावना : डॉ. सैनी
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। ऐसे में कृषि विभाग की ओर से किसानों को अलर्ट किया गया है। कृषि उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी ने बताया कि बारिश की संभावनाओं को देखते हुए किसान सभी आवश्यक प्रबंध कर लें। उन्होंने बताया कि यह बारिश कुछ सब्जियों के लिए थोड़ी मात्रा तक सही है, लेकिन अधिकांश सब्जियों के लिए बारिश नुकसान दायक है। ऐसे में किसानों को विभाग के निर्देशानुसार कार्य कर फसल बचाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed