फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   We will have to avoid the side effects of chemicals by adopting natural farming: Shyam Singh

प्राकृतिक खेती अपना कर रसायन के दुष्प्रभावों से बचना होगा : श्याम सिंह

Thu, 19 Feb 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
We will have to avoid the side effects of chemicals by adopting natural farming: Shyam Singh
रादौर में आयोजित जिला स्तरीय किसान कार्यशाला में स्टाल का ​अवलोकन करते मंत्री श्याम सिंह राणा। 
रादौर। उपमंडल रादौर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (फसल विविधीकरण ) के अंतर्गत बुधवार को जिला स्तरीय किसान कार्यशाला का आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से किया गया। इस कार्यशाला में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। मंत्री ने जिला स्तरीय किसान कार्यशाला के तहत खेती से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन


श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसान की फसल के दाम सीधे-सीधे किसानों के खातों में जमा होने लगें है। हरियाणा में देश के अन्य राज्यों से अधिक किसानों को फसलों के दाम दिए जा रहे हैं। इसके अलावा किसानों को अनुदान के रूप में सरकार की ओर से आर्थिक मदद भी दी जाती है। सरकार द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से अनुदान राशि सीधे किसानों के खाते में जमा करवाई जाती है। प्रदेश के किसान की खुशहाली के लिए अनेक कदम उठाए है कि कैसे किसान की आमदनी बढ़े।
विज्ञापन

हरियाणा देश का ऐसा एकमात्र राज्य है, जहां किसानों की फसलों पर एमएसपी देने के अलावा, बीज, खाद, कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाने के साथ-साथ किसानी हितैषी नीतियां भी बनाई गई है। कृषि मंत्री ने कहा कि हमें आज प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा, क्योंकि हमारा खानपान लगातार दूषित होता जा रहा है जिसके कारण भयंकर बीमारियां पैदा हो रही हैं। उसका बड़ा कारण कृषि उत्पादों में बढ़ता रसायनों एवं खादों का प्रयोग है। कृषि भूमि में अधिक मात्रा में रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों का प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म होती जा रही है। इसके साथ ही भूमि के प्राकृतिक स्वरूप में भी बदलाव हो रहे है जो किसानों के लिए काफी नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक आदित्य प्रताप डबास ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं मेरा पानी मेरी विरासत, धान की सीधी बिजाई, फसल अवशेष प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण, पीएम किसान, प्रधानमंत्री फसल बीमा, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, प्राकृतिक खेती जैसी अनेकों योजनाओं के बारे किसानों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में किसानों से खेती से संबंधित प्रश्र किए गए, सही प्रश्नों का उत्तर देने वाले किसानों को मुख्यातिथि ने सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रूपिंद्र सिंह मल्ली, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांबोज, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शर्मा, धर्म सिंह, सुरेंद्र सिंह चीमा, सहायक कृषि अभियंता विनीत कुमार जैन सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed