फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   We will change the picture of the city by doing Shramdaan

Yamuna Nagar News: श्रमदान कर बदलेंगे शहर की तस्वीर

Sat, 13 Sep 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
We will change the picture of the city by doing Shramdaan
संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते नगर निगम आयुक्त। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत 25 सितंबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाएं, शिक्षण संस्थान, सामाजिक संस्थाएं और अन्य स्वयंसेवी संस्थाएं निगम के साथ मिलकर शहर की सफाई करेंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने संत निरंकारी मिशन, राधा स्वामी, डेरा सच्चा सौदा व शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में निगम आयुक्त ने सभी से 25 सितंबर को दो घंटे नगर निगम के साथ मिलकर विशेष सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील की।
तीनों धार्मिक संस्थाओं ने उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श कर सफाई अभियान में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं, स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थाओं ने भी इस अभियान में एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवकों व अन्य विद्यार्थियों के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लेने का समर्थन किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान संत निरंकारी मिशन के स्थानीय प्रतिनिधि क्षेत्रीय संचालक विक्रम गांधी ने 1500, राधा स्वामी के स्थानीय प्रधान सेवा सिंह व क्षेत्रीय सहायक राजेश अरोड़ा ने 3000 और डेरा सच्चा सौदा के प्रतिनिधि जरनैल सिंह ने डेरा प्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर अनुयायियों द्वारा श्रमदान कार्यक्रम में सफाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के बीच सरकार द्वारा सेवा पखवाड़ा भी शुरू किया है। जिसका उद्देश्य शहर को सौंदर्यीकरण, हर वार्ड को कचरा मुक्त व स्वच्छ बनाना है। क्लस्टर वाइज अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ बनाने का कार्य किया जाएगा।

वहीं 25 सितंबर को एक घंटा श्रमदान कार्यक्रम में शहर की सभी धार्मिक, सामाजिक व शिक्षण व अन्य स्वयं सेवी संस्थाएं शामिल भाग लेगी। इससे पहले सभी स्कूल व कॉलेज में कार्यशाला लगाकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में विशेष अधिकारी सफाई अनिल कुमार यादव, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, उप निगम आयुक्त कुलदीप मलिक, मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed