फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   We will awaken people for 100% voting

Yamuna Nagar News: शत-प्रतिशत मतदान के लिए जगाएंगे अलख

Tue, 03 Sep 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 03 Sep 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
We will awaken people for 100% voting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंचनद शोध संस्थान अध्ययन केंद्र यमुनानगर की मधु कॉलोनी स्थित वरदा सेंटर में बैठक हुई। आयोजन पतंजलि योग समिति यमुनानगर के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। बैठक का विषय लोकमत परिष्कार रहा। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव में जनमानस को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया।
संस्थान के अध्यक्ष सुरेश पाल ने लोकमत परिष्कार विषय पर कहा कि हरियाणा में आगामी पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने है। पिछले लोकसभा चुनाव में लगभग 60-65 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। यह भारत के लोकतंत्र व भविष्य के लिए चिंताजनक संदेश है। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा उसके लोकतंत्र से ही है।
विज्ञापन

चुनाव में ज्यादा भागीदारी प्रजातंत्र की गुणवत्ता का एक सर्वमान्य पैमाना है, इसलिए पंचनद संस्थान के कार्यकर्ता स्कूल-कॉलेज व मोहल्लों-कॉलोनियों सहित गांवों में जाकर सभाओं के माध्यम से लोगों को क्षेत्रवाद, धर्म ,जाति, पंथ, संप्रदाय ग्रामीण, शहरी की भावना से ऊपर उठकर सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक दृष्टि से और राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान व स्वाभिमान की दृष्टि से शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के सचिव डॉ. हेमंत मिश्रा ने कहा कि पंचनद शोध संस्थान बुद्धिजीवियों का संगठन है। किसी भी क्रियाशील समाज में राष्ट्र के विकास व गौरव के पथ प्रदर्शन के लिए बुद्धिजीवियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हर कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी है कि वह देश की समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक कर उसका निवारण करने का कार्य करें।

हरियाणा में राष्ट्रीय मतदान प्रतिशत की तुलना में हरियाणा में मतदान प्रतिशत अधिक रहता है। पूर्व की भांति इस बार भी हरियाणा का मत प्रतिशत पहले से ज्यादा रहे, इसके लिए हर कार्यकर्ता प्रयास करें। महेंद्र सिंह ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान के विषय पर समाज में संवाद व चर्चा की जाएं। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्राध्यापक तरसेम चंद, जयसिंह, प्राचार्य हुकुम सिंह, डॉ. बलवान सिंह, डॉ. रमेश शास्त्री, सेवानिवृत्त प्राचार्य रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed