फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ways to solve maths problems

Yamuna Nagar News: गणित के सवाल हल करने के बताए तरीके

Tue, 08 Oct 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 08 Oct 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
ways to solve maths problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के पीडीपी सेल, प्लेसमेंट सेल तथा महेंद्रा ग्रुप ऑफ एजुकेशन यमुनानगर ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में कंपटीशन एग्जाम कैसे पास करें, विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पहले दिन मुख्य वक्ता गुलशन कुमार ने रिजनिंग व भरत सैनी गणित के सवालों को आसान तरीकों से हल करने के बारे में विस्तार से चर्चा की।

गुलशन कुमार ने कहा कि सभी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं में रिजनिंग से संबंधित प्रश्नों की भरमार देखी जा सकती है। विद्यार्थी थोडी सी तकनीक का सहारा लेकर उन्हें आसानी से हल कर सकते है। ऐसा करने से जहां उनका समय बचेगा, वहीं वे बेहतर स्कोर भी अर्जित कर सकते है।
विज्ञापन

छात्राओं को रीजनिंग वर्कबुक प्रदान कर उसे सटीक तरीके से हल करने के बारे में विस्तार से चर्चा की। भरत सैनी ने कहा कि अक्सर प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान गणित के सवाल दिमाग घूमा देते है। इनकी कैलकुलेशन करना मुश्किल होता है। गणित संबंधी सवालों के हल करने के शॉर्टकट तकनीक के बारे में विस्तार से चर्चा की। गणित के सवालों को हल करने की तकनीक समझकर बहुत आसानी से उन्हें हल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे वैदिक गणित की बेसिक नॉलेज अवश्य लें। इससे वे परीक्षा के दौरान बेहतर ढंग से गणित के सवालों को हल कर सकेंगी। डॉ मीनू जैन ने मुख्य वक्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि छात्राओं की नॉलेज बढ़ाने के लिए इस प्रकार की वर्कशाप मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम पीडीपी व प्लेसमेंट सेल कनवीनर डॉ सुरेंद्र कौर की देखरेख में हुआ। आयोजन में डॉ सुनीता कौशिक, परमेश कुमार , डॉ रिचा ग्रोवर व मंजीत कौर ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed