फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Waterlogging on Radaur roads due to rain; residents faced inconvenience

Yamuna Nagar News: बारिश से रादौर की सड़कों पर जलभराव, लोग होते रहे परेशान

Wed, 19 Aug 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on Radaur roads due to rain; residents faced inconvenience
रादौर में रामा नर्सिंग होम के पास जमा बारिश का पानी। संवाद
रादौर। क्षेत्र में मंगलवार शाम हुई बारिश ने नगरपालिका की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में नाले ओवरफ्लो हो गए और बरसाती पानी सड़कों पर जमा हो गया।
विज्ञापन

इससे वाहन चालकों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी रामकुमार, चरण सिंह, शीशपाल, मनीष, सोनू, राजकुमार और राकेश ने बताया कि नगर पालिका की ओर से लाखों रुपये खर्च कर नालों और नालियों को सीवरेज से जोड़ने का काम किया गया था। पहले बरसात का पानी नालियों के जरिये आसानी से निकल जाता था।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से हर वर्ष नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद बारिश होते ही जलभराव की समस्या सामने आ जाती है। नगरपालिका सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि जहां जलभराव की समस्या सामने आई है, वहां ठेकेदार को भेजकर तत्काल समाधान करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed