फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   water level down in hatnikund baraj

हथिनीकुंड बैराज पर कम पहुंच रहा पानी, बाढ़ से राहत, लेकिन हरियाणा में ग्राउंड वाटर लेवल और नीचे जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
water level down in hatnikund baraj
बरसात के सीजन में जहां बारिश सामान्य से अधिक हुई है, वहीं यमुना का जलस्तर इस बार सामान्य से 20 गुणा तक कम है। इस साल अगस्त में जलस्तर का आंकड़ा 40 हजार क्यूसेक तक भी नहीं पहुंचा है। जबकि पिछले साल अगस्त में आठ लाख क्यूसेक तक जलस्तर पहुंच गया था। इसकी वजह पहाड़ों में कम बारिश होना बताई जा रही है। यमुना में जलस्तर का सबसे बड़ा फायदा दिल्ली को पहुंचा है। क्योंकि वहां पर यमुना किनारे बाढ़ की स्थिति बन जाती थी और काफी लोगों को बेघर होना पड़ता था। वहीं यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत के किसानों को भी राहत मिली है। यमुना में पानी बढ़ने के साथ ही खेती की जमीन का कटाव होना शुरू हो जाता था और चारों जिलों में सैकड़ों एकड़ जमीन यमुना में समा जाती थी।
विज्ञापन

इस बार बरसाती सीजन होने के बाद भी पहाड़ों में बरसात न होने के कारण इस साल 40 हजार क्यूसेक पानी भी हथिनी कुंड बैराज पर नहीं पहुंच पाया। ऐसे में विभाग और आमजन के लिए चिंता का विषय है। अधिकारियों के अनुसार पिछले वर्ष अगस्त माह में 8 लाख क्यूसेक पानी हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया था, लेकिन इस बार आंकड़े बिल्कुल विपरीत हैं। जिस प्रकार से इस बार पहाड़ी इलाकों में बरसात में होने के कारण मैदानी इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरा करना विभाग के लिए मुसीबत बना हुआ है। वहीं यमुना का पानी तमाम नहरों और माइनरों से होते हुए अंतिम टेल तक पहुंचता था। जिससे पानी का लेवल ऊपर आने में मदद होती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। लिहाजा गर्मी के मौसम में जलस्तर का संकट पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

पिछले साल का आंकड़ा : पिछले वर्ष 1 अगस्त रात के 12 बजे 20756 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था वही 2 तारीख 52684 क्यूसेक, 3 तारीख शाम 6 बजे 35235, 4 तारीख सुबह 8: बजे 20 756 क्यूसेक, 5 तारीख शाम 4: बजे 29984, शाम 6 अगस्त शाम 5 बजे 53380, 7 तारीख 10 बजे सुबह 44 206, 8 अगस्त सुबह 3: बजे 23 399, 9 तारीख शाम 5: बजे 46 386,10 अगस्त सुबह 4 बजे 33596 क्यूसिक, सवेरे 4:00 बजे 11 अगस्त 25 865, 12 अगस्त 33 824, 13 अगस्त 25 517, 14 अगस्त 143 728 4:00 बजे शाम, 15 अगस्त 41 588 शाम 3:00 बजे, 16 अगस्त 31612 17 अगस्त 41 536 वर्क 2019 का सबसे अधिक पानी 18 अगस्त 2019 शाम 6:00 बजे 828072 म्यूजिक दर्ज किया गया 9 अगस्त रविवार को शाम 4:00 बजे 24 घंटे का सबसे अधिक पानी 19659 क्यूसेक दर्ज किया गया शाम 7:00 बजे रविवार को 17950 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया जिसमें से यमुना में 352 क्यूसेक पानी यूपी18 04 पश्चिमी नहर 15 793 क्यूसेक पानी छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed