{"_id":"467eca7cc1f9f0681e11c126e4b880d6","slug":"water-is-precious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन का अनमोल रतन, इसे बचाने का करो जतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन का अनमोल रतन, इसे बचाने का करो जतन
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में शुक्रवार को इतिहास विभाग की कौटिल्य हिस्ट्री एसोसिएशन ने जल बचाओ विषय पर जागरुकता रैली निकाली। रैली कॉलेज से शुरू होकर प्यारा चौक से होते हुए नेहरू पार्क तक गई। रैली में पूरे रास्ते छात्राओं ने पानी बिना जीवन नहीं, जल है, तो कल है, जल जीवन का अनमोल रतन, इसे बचाने का करो जतन नारों से जल बचाने का संदेश दिया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. वरिंद्र गांधी ने जल बचाव को लेकर आयोजित रैली में इतिहास विभाग के योगदान की सराहना की। रैली की संचालिका इतिहास विभाग की मिस शबनम रही। इसमें इतिहास विभाग की करीब 200 छात्राओं व स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन