{"_id":"6154c0258ebc3e058b351a10","slug":"water-filled-the-streets-and-roads-due-to-rain-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl84876341","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गलियों और सड़कों पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गलियों और सड़कों पर भरा पानी
विज्ञापन
बारिश के बाद ताऊ देवी लाल कॉम्पलेक्स में भरा पानी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मौसम ने एक बार फिर करवट ली। दिन भर कड़ाके की धूप के बाद दिन ढलते ही शहर में दो घंटे में भारी बारिश हुई। वहीं करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने फिजा में ठंडक घोल दी। बुधवार शाम को करीब दो घंटे बारिश हुई। इससे गलियों और सड़कों पर पानी भर गया।
जलभराव के कारण बाजारों और सड़कों पर अव्यवस्था फैल गई। शाम को सैर सपाटे पर निकले लोग बारिश से बचने के लिए घर की ओर दौड़ते नजर आए। वहीं बारिश से शहर की यातायात व्यवस्था चरमारा गई। मुख्य चौराहों पर भारी जाम लग गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। जाम से बचने के लिए लोगों ने गलियों से निकलने का प्रयास किया, लेकिन यातायात अधिक होने के कारण गलियों में भी जाम लग गया। बारिश के कारण शहर की निचली कॉलोनी में बुरे हालात हो गए।
कुछ देर की बारिश से ही पानी लोगों घरों में घुस गया। सीवरेज ओवरफलो हो गए। यही नहीं शहर के मुख्य चौराहों पर पानी भरने के कारण राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। बेमौसम की यह बारिश शहर में ही हुई। जबकि जिले के अन्य खंडों में कही बूंदाबांदी हुई तो कहीं बिल्कुल ही सूखा रहा। इस बारिश से शहर के साथ लगते गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई। बता दें कि मौसम विभाग की ओर से 29 सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई गई थी। वहीं विभाग के अनुसार दो अक्तूबर तक बारिश के आसार बन रहे हैं।