फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water filled on streets and roads due to half an hour of rain

Yamuna Nagar News: आधे घंटे की बारिश से गलियों और सड़कों पर भरा पानी

Mon, 08 Jul 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Water filled on streets and roads due to half an hour of rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। कई दिन से बेरुखी दिखा रहे बादल रविवार को मेहरबान दिखे। शाम को करीब आधा घंटा बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवा भी चली, जिससे मौसम में काफी परिवर्तन आया। वहीं कुछ देर की मामूली बारिश ने ही नगर निगम के सफाई अभियान की पोल खोल कर रखी दी।
बारिश से शहर की पॉश सड़कों व कॉलोनियों में बारिश का पानी जमा हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। हालांकि बारिश कुछ देर ही हुई, लेकिन इससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
शाम करीब पांच बजे आसमान पर घने काले बादल छा गए। करीब साढ़े पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो धीरे धीरे बढ़ती रही। करीब छह बजे तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश मात्र आधा घंटा हुई, लेकिन इससे मौसम में परिवर्तन आ गया। रविवार सुबह से ही बादलों की बेरुखी जारी थी। इस दौरान दोपहर करीब एक बजे तेज धूप भी निकली। इससे गर्मी व उमस बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि उपनिदेशक आत्माराम ने बताया कि इस बारिश से फसलों को नुकसान नहीं फायदा होगा। अभी धान लगाई गई है, जिसके लिए पानी की आवश्यकता है। बारिश का पानी फसलों के लिए अमृत है। ऐसे में विभाग की ओर से किसानों को बारिश संबंधी प्रबंधन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

वहीं बागवानी विभाग के जिला उपनिदेशक डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में सब्जियां खत्म हो गई हैं। केवल बेल वाली सब्जियां और कुछ क्षेत्र में शिमला मिर्च इत्यादि फसल है। इन फसलों को सामान्य बारिश से कोई नुकसान नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक जिले में भारी बारिश की संभावना है। इससे मौसम खुशगवार बना रहेगा। बारिश से जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी, वहीं इससे फसलों का भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed