फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water could be drained from Raja Garden in five days

Yamuna Nagar News: राजा गार्डन से पांच दिन में हो सकी पानी की निकासी

Fri, 08 Aug 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Water could be drained from Raja Garden in five days
समस्या का समाधान होने पर मेयर सुमन का आभार जताते काॅलोनीवासी। संवाद - फोटो : मृतक श्रमिक के परिजनों को समझाती पुलिस।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने पांच दिन लगातार प्रयास कर वार्ड नंबर 16 के राजा गार्डन में जलभराव की समस्या का समाधान कर दिया। मेयर सुमन बहमनी बीते शुक्रवार को राजा गार्डन पहुंची थी और अंबाला से सुपर सकर मशीन मंगाकर पानी निकासी करने के निर्देश दिए थे। तब से जेसीबी, लोडर और सुपर सकर मशीन की मदद से निगम की टीम पानी निकासी करने में जुटी थी।
मेयर सुमन बहमनी बीते शुक्रवार को पार्षद संदीप धीमान, एक्सईएन विकास धीमान, एमई सुरेंद्र दहिया, सीएसआई अनिल नैन अन्य अधिकारियों के साथ राजा गार्डन कॉलोनी का जायजा लिया था। जांच में सामने आया था कि जहां पानी जमा है, वहां काफी समय से नाले की सफाई नहीं हुई। नाले में कई जगह मिट्टी व गंदगी भरी हुई थी। जिससे पानी की निकासी रुकी हुई थी। मेयर सुमन बहमनी ने जेसीबी के माध्यम से पानी निकासी के इंतजाम कराए। नाले पर लगी स्लैब को हटवाकर सफाई कराई। जिससे पानी की निकासी हुई।
विज्ञापन

मेयर ने यहां नाले की स्लैब हटवाकर पानी की निकासी कराई। शुक्रवार से निगम की टीम पानी निकासी करने में लगी हुई थी। वीरवार को राजा गार्डन से पानी निकासी हो गई। पानी निकासी होने पर क्षेत्रवासियों ने मेयर को मौके पर बुलाकर खुशी जताई और उन्हें मिठाई खिलाकर आभार जताया। भविष्य में दोबारा ऐसी दिक्कत न हो इसलिए मेयर सुमन बहमनी ने अभियंता शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अंडरग्राउंड नालों के चैंबर बनाए, ताकि नाले जाम न हो। मेयर बहमनी ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने का कार्य किया जा रहा है। बारिश में जलभराव होने पर उसका भी समाधान किया जा रहा है। शहर में जलभराव के स्थाई समाधान के लिए भी योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed