{"_id":"6a3c44a51413cf802207d4b2","slug":"warning-of-agitation-in-protest-against-attack-on-vlda-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158387-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वीएलडीए पर हमले से रोष आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वीएलडीए पर हमले से रोष आंदोलन की दी चेतावनी
Thu, 25 Jun 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के एसडीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। स्वयं
यमुनानगर। करनाल के गांव डबरकी में सरकारी ड्यूटी के दौरान वीएलडीए (वेटरनरी लाइव स्टॉक डेवलपमेंट असिस्टेंट) पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पशुपालन विभाग के कर्मचारियों में भारी रोष है। हरियाणा वेटरनरी सर्विसेज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और विभागीय कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
एसोसिएशन के जिला प्रधान अमित चावला ने बताया कि गांव डबरकी में एचएस एवं एफएमडी टीकाकरण अभियान के तहत ड्यूटी कर रहे वीएलडीए सुरेंद्र पर एक किसान ने हमला कर दिया। आरोप है कि टीकाकरण के बाद एक बछड़े की मृत्यु हो जाने पर किसान ने आवेश में आकर उन पर जानलेवा हमला किया।
इस घटना में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह केवल एक कर्मचारी पर हमला नहीं, बल्कि पशुपालन विभाग के सभी कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान पर सीधा हमला है। विभागीय कर्मचारी सरकार की योजनाओं और पशुधन संरक्षण कार्यक्रमों को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में ड्यूटी के दौरान होने वाले हमले कर्मचारियों का मनोबल गिराने के साथ-साथ विभागीय कार्यों को भी प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन में मांग की गई है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही घायल कर्मचारी को बेहतर उपचार और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। भविष्य में फील्ड ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई गई है। संवाद