फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Warning given to surround the residence of Chief Minister

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री का आवास घेरने की दी चेतावनी

Tue, 16 Jul 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Warning given to surround the residence of Chief Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। मांगों के समर्थन हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन ने मांगें पूरी न करने पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन के लिए कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर जगाधरी अनाजमंडी गेट पर जमा हुए। यहां से जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन को लेकर लघु सचिवालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान यूनियन की ओर से डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रांतीय महासचिव संदल सिंह राणा, प्रांतीय कार्यकारी सदस्य रामपाल सैनी और मुख्य प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता संजीव बग्गा ने की।
विज्ञापन

जुलूस से पहले अनाजमंडी गेट पर सभा की। इस दौरान संदल सिंह, संजीव बग्गा, रामपाल सैनी, छछरौली ब्रांच प्रधान सुभाष श्योराण व सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं व हितों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। सरकार आए दिन ऐसी नीतियां लागू कर रही है, जिससे कर्मचारियों के अधिकारों का हनन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं,। सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार की नीतियों के विरोध में यूनियन की ओर से प्रदर्शन भर में आठ से 26 जुलाई तक जिलास्तरीय रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें सभी जिलों के डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। डीसी की गैरमौजूदगी में एसडीएम सोनू राम ने ज्ञापन स्वीकार किया।

जन स्वास्थ्य विभाग जगाधरी शाखा प्रधान कुलबीर सिंह, बिलासपुर प्रधान सलीम खान, रादौर प्रधान जग्नेश कुमार, यमुनानगर शाखा सचिव सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार धीमान, अल्केश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम 23 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है। जिला प्रधान श्याम सिंह रावल, जिला सचिव सतीश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश श्योराण ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed