फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wards reserved, corporation election activities intensify

Yamuna Nagar News: वार्ड आरक्षित, निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज

Sun, 05 Jan 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Wards reserved, corporation election activities intensify
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को एडहॉक कमेटी द्वारा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग ए व बी और महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित करने के लिए ड्रॉ निकाला गया। जिस वार्ड में आरक्षित वर्ग की जनसंख्या अधिक थी, उसी आधार पर वार्ड आरक्षित कर ड्रा निकाला गया।
ड्रा में जो वार्ड पहले सामान्य वर्ग में थे, उनमें से कई वार्ड अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए है। इन वार्डाेंं में कई दिग्गज चुनावों की तैयारी कर रहे थे। वार्ड आरक्षित होने से अब उनके अरमानों पर पानी फिर गया है। वार्ड आरक्षित करने को ड्रॉ नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा की देखरेख में अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव, एडहॉक कमेटी के सदस्य पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर रानी कालडा, पूर्व पार्षद सविता कांबोज, पूर्व पार्षद कुसुम लता व पूर्व पार्षद जगदीश विद्यार्थी की ओर से निकाला गया।
विज्ञापन

आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति की सबसे अधिक जनसंख्या के आधार पर निगम के 22 वार्डाें में से वार्ड नंबर 11, 12, एक और 21 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए। अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए दो वार्ड आरक्षित करने के लिए पर्ची डालकर ड्रा निकाला गया। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित चारों वार्डाें में से वार्ड नंबर 11 और 21 अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ा-ए वर्ग (बीसी-ए) के वार्ड आरक्षित करने के लिए अनुसूचित जाति के आरक्षित वार्डाें को छोड़कर पिछड़ा वर्ग एक की अधिकतम जनसंख्या के आधार पर वार्ड नंबर 4, 14, 3, 10, 5, 17, 16, 22 व 6 में से ड्रॉ निकाला गया। इमें से वार्ड नंबर 3, 17 व 4 पिछड़ा वर्ग ए के लिए आरक्षित किए गए। इनमें से पिछड़ा वर्ग ए की महिला के लिए वार्ड आरक्षित करने को फिर ड्रॉ निकाला गया। इसमें वार्ड नंबर 4 की पर्ची निकली। ड्रॉ के माध्यम से वार्ड नंबर 4 को पिछड़ा ए वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया।
पिछड़ा-बी वर्ग (बीसी-बी) की महिला के लिए वार्ड आरक्षित करने को संबंधित वर्ग की अधिकतम जनसंख्या के आधार पर वार्ड नंबर 5, 10 और 16 में से पर्ची के माध्यम से ड्रॉ निकाला गया। ड्रॉ के अनुसार पिछड़ा बी वर्ग महिला के लिए वार्ड नंबर 10 आरक्षित किया गया।

सामान्य वर्ग की महिला के लिए वार्ड आरक्षित करने को वार्ड नंबर 2, 5, 6, 7, 8, 9, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20 व 22 की पर्ची डालकर ड्रॉ निकाला गया। ड्रॉ के आधार पर वार्ड नंबर 22, 9, 15 व 14 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इस मौके पर सहायक नगर योजनाकार आशीष, जेडटीओ एवं कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार, भवन निरीक्षक आदित्य, अनिरुद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed