फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students should explore new entrepreneurial opportunities: Arushi

उद्यमिता के नए अवसर तलाशें विद्यार्थी : आरुषि

Sat, 31 Oct 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 31 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Students should explore new entrepreneurial opportunities: Arushi
कार्यशाला के दौरान छात्राओं को जानकारी देतीं वक्ता। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल और वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नवाचार एवं उद्यमिता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपकरण और उभरती तकनीक विषय पर कार्यशाला लगाई गई। मुख्य वक्ता हिट बुल्सआई की प्रबंधक आरुषि नेगी ने उद्यमिता के नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. सुरिंद्र कौर और आईआईसी संयोजक विवेक के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता नेगी ने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न टूल्स, उनकी कार्यप्रणाली और बदलते तकनीकी परिदृश्य में उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक समय और श्रम की बचत के साथ रचनात्मकता, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्णय लेने की दक्षता बढ़ाने में भी सहायक है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को इस तकनीक का उपयोग कर नवाचार और उद्यमिता के नए अवसर तलाशने चाहिए। अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका जसमीत कौर ने एआई टूल्स से नए विचार विकसित करने, समस्याओं का समाधान खोजने, व्यावसायिक योजनाएं तैयार करने और स्टार्टअप की संभावनाएं तलाशने के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थियों के लिए नई तकनीकों की समझ विकसित करना जरूरी है। प्राध्यापिका शैली चौहान ने छात्राओं को स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यशाला निशी ग्रोवर, पूजा सिंदवानी, डॉ. शिखा सभ्रवाल, नीलम, ज्योति, ईशी की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed