{"_id":"64ece848c6ea083e180338f9","slug":"votes-should-be-made-for-two-months-sgpc-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-4745-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने तक बनाए जाएं वोट : एसजीपीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने तक बनाए जाएं वोट : एसजीपीसी
Tue, 29 Aug 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव की सरगर्मियां शुरू होते ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) अमृतसर ने भी बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। एसजीपीसी का कहना है कि वोट बनाने के लिए बहुत कम समय दिया गया है। मांग है कि दो महीने तक वोट बनाए जाएं और इस काम में पटवारी मदद करें।
एसजीपीसी अमृतसर की जगाधरी में रविवार की देर शाम हुई बैठक में चुनाव पर विचार विमर्श किया गया। एसजीपीसी अमृतसर के पूर्व सदस्य बलदेव सिंह कायमपुर और अमरजीत सिंह मंगी ने बताया कि वोट बनाने के लिए बहुत कम समय दिया गया है। वोट बनाने की प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू की जानी है, जो कि 30 सितंबर तक चलेगी।
प्रदेश सरकार से मांग है कि वोट बनाने के लिए कम से कम दो महीने का समय होना चाहिए। बैठक में ये भी मांग की गई कि वोट बनाने के लिए पटवारी गांवों में जाएं और जो वोट के लिए हकदार हैं, उनके वोट बनाएं। इस दौरान ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक के दौरान हुए गाली गलौज पर रोष व्यक्त किया गया और श्री अकाल तख्त की ओर से लगाई गई पाबंदी का स्वागत किया गया। बैठक में अकाली नेता मंजीत सिंह, बलजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।