{"_id":"67d087b125f7f6a1b000c245","slug":"volunteers-took-out-a-rally-in-mandkhedis-taparia-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-134424-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों ने मांडखेड़ी की टपरिया में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों ने मांडखेड़ी की टपरिया में निकाली रैली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन मांडखेड़ी की टपरिया में रैली निकाली गई। आयोजन एनएसएस की दोनों इकाइयों ने किया।
डॉ. परमजीत ने मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान दिया। शिविर में रैली के साथ स्वयंसेवकों ने गांव में सर्वे भी किया। सर्वे से ग्रामीणों को नशा न करने का संदेश दिया। नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया। कार्यक्रम अधिकारी गौरव बरेजा व डॉ. उषा देवी ने स्वयंसेवकों से कहा कि शिविर में सकारात्मक सोच से राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना होगा। युवा वर्ग ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। दोपहर बाद के सत्र में स्वयंसेवक वृद्धाश्रम गए। यहां वृद्धों से बातचीत की और उनका हाल जाना। स्वयंसेवकों ने वृद्धों को फल भी वितरित किए।