{"_id":"6951855909414563e90aa2c0","slug":"volunteers-should-become-a-source-of-inspiration-for-society-nareshpal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148959-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें स्वयंसेवक : नरेशपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें स्वयंसेवक : नरेशपाल
Mon, 29 Dec 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नरेश पाल ने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे शिविर के दौरान स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें।
उन्होंने कहा कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। यह योजना उनमें अनुशासन, सेवा भाव और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करती है। प्रधानाचार्य अजय धीमान ने कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।
कार्यक्रम अधिकारी राजीव ग्रोवर और अमित कत्याल ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान, नशा जागरूकता, सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों की जानकारी, योग क्रियाएं, खेल गतिविधियां, बैंकिंग प्रणाली और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्राध्यापक अनिल कुमार, अवनीश कुमार, योगेश भट्ट, राकेश मल्होत्रा, रणवीर राठी, मुकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, राम सिंह आदि मौजूद रहे।