{"_id":"619d3fd742afb85cd6382ca0","slug":"volleyball-competition-girls-of-talkaur-school-are-first-in-the-district-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl9055495","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल प्रतियोगिता ः तलाकौर स्कूल की लड़कियां जिले में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल प्रतियोगिता ः तलाकौर स्कूल की लड़कियां जिले में प्रथम
विज्ञापन
तलाकौर स्कूल में विजेताओं को सम्मानित करते प्रिंसिपल व अन्य। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। तलाकौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। खंड की ओर से खेलते हुए विद्यालय की लड़कियों के तीनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते सभी टीमों को धूल चटा दी। विद्यालय की टीम ने अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
पुरुष वर्ग में स्कूल की टीम ने अंडर-14 में प्रथम स्थान पाया है। स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खंड की ओर से हिस्सा लिया था। खंड के खिलाड़ियों ने जिलेभर में अपना परचम लहराया है। प्रधानाचार्य गुरुदेव सिंह बराड़ ने इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षक प्रवीण सैनी और टीम को बधाई दी है।
प्राध्यापक इंद्रवीर सिंह ने बताया कि यह विद्यालय के लिए गौरव की विषय है कि ग्रामीण प्रतिभा ने जिलेभर में अपना लोहा मनवाया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से स्कूल में जश्न का माहौल है। यह कामयाबी सभी विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व लगन का परिणाम है।
विज्ञापन
इसके अलावा इंटर स्कूल चैंपियनशिप में तलाकौर स्कूल के विद्यार्थियों ने पुरुष वर्ग अंडर-17 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। सभी ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान इंद्रवीर सिंह, संजीव शर्मा, वेदपाल, रजवंत कौर, अमन कुमार सहित सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित थे।