फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Visa issued for visit to Katasraj Dham

Yamuna Nagar News: कटासराज धाम की यात्रा के लिए वीजा जारी

Sun, 23 Feb 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Visa issued for visit to Katasraj Dham
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। पाकिस्तान स्थित हिंदुओ के प्राचीन ऐतिहासिक तीर्थ स्थल श्री कटासराज धाम की यात्रा के लिए सरकार ने वीजा जारी कर दिए हैं। यह जानकारी दयात्रा के मुख्य संयोजक व राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय सनातन सभा उत्तरी भारत शिवकुमार बजाज ने दी।
उन्होंने बताया कि 24 फरवरी से आरंभ होने वाली यात्रा के लिए संबंधित पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली से उनको वीजा प्राप्त हो चुके हैं। यात्रा दल 24 फरवरी को वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान रवाना होगा। राजन बजाज के नेतृत्व में आयोजित होने वाली होने वाली यात्रा में श्रद्धालुओं का जत्था 26 फरवरी को श्री कटास राज धाम पहुंचेगा।
विज्ञापन

श्री कटासराज धाम पर महाशिवरात्रि उत्सव व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्री अमर कुंड में पवित्र स्नान व रात्रि को दीपमाला आयोजित की जायेगी। 28 फरवरी को लाहौर शहर बसाने वाले भगवान श्री रामचंद्र के पुत्र लव की समाधि पर श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धालु भाग लेंगे। यात्री लाहौर के अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मार्च को श्रद्धालु लाहौर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। दो मार्च को यात्रा दल स्वदेश लौटेगा। उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान के मध्य में घटित राजनीतिक घटनाएं व पाकिस्तान के अंदरूनी हालात को देखते हुए यात्रा व्यवस्था के लिए आरंभ से ही कई प्रकार के विचार विमर्श व भावनाएं बनती रही। यात्रा के लिए 200 श्रद्धालुओं की अनुमति पूरे भारत से प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed