{"_id":"95f282811b78f45150e6a95bfd642ee1","slug":"violence-shopper-lit-by-a-million-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से मारपीट कर जलाई एक लाख की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार से मारपीट कर जलाई एक लाख की नकदी
यमुनानगर
Updated Tue, 11 Mar 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दर्जन से अधिक लोगाें ने मिलकर फल विक्रेता से मारपीट कर उसकी दुकान
विज्ञापन
में आग लगा दी। दुकानदार का कहना है कि आग में आढ़ती को देने के लिए रखी एक
लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। साथ ही उसने आरोप लगाया
कि आग लगाने से पहले आरोपी ने गल्ले से 70 हजार रुपये उठा लिए थे।
पुलिस ने चार लोगाें को नामजद कर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छप्पर निवासी गुरनाम सिंह ने बताया कि स्थानीय अड्डे पर फलों की दुकान है। गांव तलाकौर निवासी मित्तल, जफर, नेशा व गधौला निवासी राजू, सुर्जन कार से उनकी दुकान पर पहुंचे। उनके साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी उनको जान से मारने व दुकान में आग लगाने की धमकी देकर चले गए।
आरोपी कुछ देर बाद अपने 10-12 साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे। पहले हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि गल्ले में रखी 70 हजार रुपये नकदी उठा ली और बाद में बोतल से दुकान में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। जिसमें दुकान में रखे एक लाख रुपये और अन्य सामान जल कर राख हो गया। उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई।