फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vineet's team won three matches in ball badminton.

Yamuna Nagar News: बॉल बैडमिंटन में विनीत की टीम ने जीते तीन मैच

Wed, 01 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Vineet's team won three matches in ball badminton.
बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी विनीत को बधाई देते अनिल संधू व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। चाहड़वाला गांव के विनीत ने तमिलनाडु के डिंडीगुल में आयोजित 71वीं सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को तीन मैच जितवाने की सफलता दिलवाई। विनीत ने इस प्रतियोगिता में दिल्ली की टीम की तरफ से खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। विनीत के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।
विनीत के पिता डॉ. राजकुमारने बताया कि जिले के गुलाबगढ़ के नवोदय स्कूल में खेलने के दौरान ही बेटे ने बॉल बैडमिंटन का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। उसके बाद दिल्ली में बैंक की भर्ती के लिए प्रशिक्षण पाने के दौरान ही उसे दिल्ली की टीम में शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन

डिंडीगुल में आयोजित खेलों के दौरान विनीत की टीम ने जम्मू, मध्य प्रदेश व गुजरात की टीमों को पराजित किया। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल संधू ने विनीत की इस उपलब्धि पर उसके घर पहुंचकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बॉल बैडमिंटन अधिकतर दक्षिण भारत में ही खेली जाती है। कम सुविधाओं होने के बावजूद विनीत की यह उपलब्धि अत्यंत सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed