फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villages, cities and factories will get 24 hours electricity: Ranjit Chautala

गांवों, शहरों और फैक्टरियों को मिलेगी 24 घंटे बिजली : रणजीत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Villages, cities and factories will get 24 hours electricity: Ranjit Chautala
Villages, cities and factories will get 24 hours electricity: Ranjit Chautala - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। गांव, शहरों, फैक्टरियों सभी को 24 घंटे बिजली मिलेगी इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। 220 केवी, 66केवी व 33 केवी के बिजली घर बनाने का लक्ष्य है जिसको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। यह बात बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने खाद्य आपूर्ति व्यापार संघ की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का लक्ष्य सभी उद्योगों कारखानों और गांव को 24 घंटे बिजली देने का है तथा बिजली लाइनों को छोटा करना ताकि ब्रेकडाउन जल्दी अटेंड हो जाए। इसके अलावा सभी पुराने और जर्जर तारों को बदला जाएगा। उन्होंने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का आह्वान किया ताकि प्रदूषण से बचा जा सके। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने भी व्यापारियों को संबोधित किया और विधानसभा यमुनानगर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला जी धन्यवाद किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पंजाबी सभा द्वारा कृपाण भेंट की गई। वहीं महिला विंग की जिलाध्यक्ष मीतू सलूजा, विजय बब्बर, डॉ. विभा गुप्ता, मधुर मीणा, सिल्की जैमिन, ऊषा बख्शी और महिला कार्यकर्ताओं ने बैठक में अपने विचार रखे। इस मौके पर स्वामी आदित्य, नरेश कुमार, चौधरी रामपाल नेता, कमलप्रीत सिंह, विकास सहगल, लोकेश बंसल, संजीव ओबरॉय, अनिल वोहरा, प्रदीप ग्रोवर, गुरमीत चावला, परमिंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, गुलशन करवल, नरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed