फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers will gherao the SDM office, Yamunanagar

एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers will gherao the SDM office, Yamunanagar
गांव कांजनू में मीट फैक्टरी के विरोध में नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव कांजनू में खुलने वाली मीट फैक्टरी के विरोध में शुरू हुआ ग्रामीणों का प्रदर्शन रविवार को 24वें दिन में प्रवेश कर गया। प्रशासन की ओर से सुध न लेने पर ग्रामीणों ने 16 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय का घेराव करने का एलान किया है।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी कीमत पर मीट फैक्टरी नहीं लगने देंगे। आंदोलन दूसरे जिलों व राज्यों से भी समर्थन मिलने लगा है। ग्रामीण इसका सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कई धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संगठन ग्रामीणों के समर्थन में आगे आ चुके हैं। वहीं अभी तक ग्रामीणों से बात करने के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा है। इससे प्रशासन व सरकार के रवैये को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रविवार को प्रधान जयप्रकाश कांबोज के नेतृत्व में सरकार व प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। पूर्व सरपंच लक्खीबांस लखमी कांबोज ने सहयोगियों के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को समर्थन दिया। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मीट फैक्टरी का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। वहीं भारतीय किसान संघ की ओर से जिलाध्यक्ष सुरेशपाल लक्सीबांस ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान जयप्रकाश ने कहा कि मामले को लेकर 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय रादौर का घेराव किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में जुलूस निकाल कर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीट फैक्टरी बनने से क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित होगा। वहीं लोगों की आस्था को भी ठेस पहुंचेगी। इस दौरान नंबरदार जयप्रकाश, नरेश, धर्मवीर, मेहर सिंह, रामकुमार, राजेश, साहब सिंह सैनी, संदीप, जयपाल, विनोद, राजेश, अशोक, केसर सैनी, मानसिंह, कमल, अमन, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed