फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers were made aware about cleanliness and water conservation

Yamuna Nagar News: ग्रामीणों को स्वच्छता और जल संरक्षण के बारे में किया जागरूक

Wed, 28 May 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 28 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware about cleanliness and water conservation
जल संरक्षण व प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर बैठक करते जिला कार्यक्रम प्रबधक। स्वयं
सरस्वतीनगर। खंड सरस्वतीनगर के हुडियां, जमालपुर, महमदपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र ढुल के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस को ब्लॉक स्तर पर मनाने के लिए गावों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण व पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया व युवाओं को अपने गांव के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलिंद्र कटारिया ने ग्रामीणों को बताया कि यदि हम आपसी भाईचारे के साथ एक दूसरे की मदद करेंगे तो अवश्य ही हमारा गांव उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। गांव के विकास कार्यों एवं उन्नति में हम सभी की भागीदारी बहुत आवश्यक है। आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने से हम बीमारियों से बच सकते हैं। यदि हम अपने जन्मदिन या किसी भी समारोह के अवसर पर एक पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें तो अवश्य ही हमारा पर्यावरण दूषित होने से बच सकता है।
विज्ञापन

खंड समन्वयक राजेश सैनी ने बताया कि दैनिक जीवन में पॉलिथीन का प्रयोग जितना सुविधाजनक लगता है, उसका परिणाम उतना ही घातक है। क्योंकि प्रयोग किए गए पॉलिथीन को नष्ट करना गंभीर समस्या है। यदि हम अभी से यह संकल्प करें कि हमें पेड़-पौधे लगाकर प्रकृति को स्वच्छ एवं साफ रखना है तो यह संकल्प हमारे लिए आने वाले समय में एक वरदान साबित होगा। इस मौके पर पंचायती राज के ग्राम सचिव, सरपंच सहित, रमेश, तेजपाल, प्रिंस, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर व गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed