फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers stopped the digging being done for water withdrawal in Bhedthal

भेड़थल में पानी निकासी के लिए की जा रही खोदाई ग्रामीणों ने रूकवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the digging being done for water withdrawal in Bhedthal
बिलासपुर रोड पर भेड़थल में एसडीओ द्वारा कराई जा रही खोदाई का विरोध कर रहे ग्रामीण। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। भेड़थल में सड़क के साथ बारिश के पानी की निकासी के लिए खोदे जा रहे नाले का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि सलेमपुर में लगी फैक्टरियों का गंदा पानी भेड़थल में आने से उनकी मुश्किल बढ़ जाएगी। इसलिए वह यहां से पानी को नहीं जाने देंगे। विरोध के बीच पीडब्ल्यूडी के एसडीओ विनोद कुमार ने खोदाई का कार्य बीच में ही रोक दिया। एसडीओ ने ग्रामीणों को सरकारी कार्य में बाधा न पहुंचाने की चेतावनी दी। इस दौरान एक बार तो विरोध इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलाने की नौबत आ गई।
विज्ञापन

इसी सप्ताह सलेमपुर बांगर के किसानों ने बिजली निगम के एसई कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए फैक्टरियों के पानी निकासी की मांग की थी। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ विनोद कुमार का कहना है कि भेड़थल से सलेमपुर बांगर में लगी फैक्टरियां एक किलोमीटर दूर हैं। भेड़थल में बारिश का पानी जमा होता है इसलिए उसकी निकासी के लिए राजकीय स्कूल की दीवार के साथ-साथ जेसीबी से खोदाई कराई जा रही है ताकि पानी वहां पर तबाही न मचाए। उन्होंने अभी कुछ ही खोदाई कराई थी कि वहां पर ग्रामीण आ गए। ग्रामीण खोदाई का विरोध करने लगे और काम को बीच में रुकवा दिया। ऐसा करके लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है। जल्द ही दोबारा खोदाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले पानी से स्कूल को नुकसान
सरपंच एसोसिएशन जगाधरी के प्रधान निवर्तमान सरपंच भेड़थल सर्वजीत सिंह, दर्शन सिंह, सोहन लाल, निवर्तमान सदस्य शमशेर सिंह, सोमनाथ, मलकीत सिंह, कमलदीप सिंह नंबरदार का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सलेमपुर में लगी फैक्टरियों पानी भेड़थल में लाना चाहते हैं। जिस जगह पर वह खोदाई कर रहे हैं वहां पर पहले से ही नाला स्वर्गीय नरेंद्र सिंह की जमीन पर बना है। इसलिए प्राइवेट जमीन में खोदाई कैसे की जा सकती है। पानी की वजह से पहले ही राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीवार गिर चुकी है। यहां तक की कमरे भी गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्हें पानी से कोई दिक्कत नहीं है। प्रशासन सलेमपुर से जड़ौदा तक पक्का नाला बनाकर पानी ले जा सकता है। अधिकारी जेसीबी से खोदाई करवा रहे हैं। जमीन से पानी आगे नहीं जाएगा और वहीं जमा होकर नुकसान पहुंचाएगा। इसलिए वह विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed