फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers protested by keeping the body of the young man in the police station, Yamunanagar

ग्रामीणों ने युवक का शव थाने में रखकर किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested by keeping the body of the young man in the police station, Yamunanagar
थाने में मौजूद परिजनों को समझाते डीएसपी रजत गुलिया। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। कस्बे की औड कालोनी में 21 जुलाई की सुबह दो पक्षों में हुए संघर्ष में घायल व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। मौत के बाद उसके परिजन भड़क गए। आक्रोशित ग्रामीण शव को रादौर थाने में ले गए और हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते पर डीएसपी रजत गुलिया मौके पर पहुंचे और लोगों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साएं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मामले को बिगड़ता देख भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। हालांकि मामला गर्माने के बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
का4लोनी निवासी प्रवीन, विवेक, विक्रम, दर्शन, चंद्रभान, हेमराज, त्रिलोकचंद ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह लगभग साढ़े 6 बजे दूसरे पक्ष के लोगों ने रंजिशन उन पर लाठियों, डंडे व ईंटों से हमला कर दिया था। हमले में काफी लोगों को चोटें आई थीं। हमलावरों ने अनिल कुमार उर्फ बोबी पर ईंटों व डंडों से हमला किया। हमले में अनिल की छाती पर गहरी चोट आई थी। अनिल घायल हो गया था। शुक्रवार की सुबह अनिल यमुना नदी के एक घाट पर स्थित अपनी चाय की दुकान पर गया था। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कालोनी के लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों के हमले के कारण छाती में चोट लगने से अनिल कुमार (38) की मौत हुई है। इसलिए पुलिस हमलावरों पर हत्या का मामला दर्ज करें। मृतक अनिल कुमार एक लड़के तेजस, यामिनी व पूनम का पिता था। जो चाय की दुकान से अपने परिवार का गुजारा चलाता था। उधर पुलिस ने मामले को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी, लेकिन कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। पीड़ित परिवार शव को लेकर देर रात तक थाने में ही बैठे हुए थे और अधिकारियों को समझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed