फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   villagers protest for demand for repair of road

सड़क पर बने गडढों से परेशान ग्रामीणों ने जताया रोष, की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
villagers protest for demand for repair of road
कस्बे से धौलरा को जाने वाली सड़क काफी समय से टूटी है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को रोष जताया और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो वे लोग अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे

गांव धौलरा निवासी तेजेंद्र सांगवान, नायब सिंह, सुरेंद्र कुमार, जयकुमार, ऋषिपाल, श्रीराम, दलबीर सिंह दल्ली, जसबीर सिंह, संजू सांगवान, प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले कई साल से रादौर से धौलरा को जाने वाली सड़क टूटी पड़ी है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। गड्ढों के कारण कई वाहन चालक सड़क हादसों का शिकार बन चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क मार्ग यमुनानगर व कुरुक्षेत्र के गांवों को जोड़ता है। जहां से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर वे कई बार गांव के लोग नेताओं व प्रशासन के अधिकारियों से मिले, लेकिन हर बार आश्वासन दे दिया जाता है। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क नहीं ठीक की गई तो वे आंदोलन करेंगे। इस बारे में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ जसमेर सिंह ने बताया कि सड़क का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही सड़क बना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed