{"_id":"66bbcb9e096d1ab7240e7898","slug":"villagers-locked-the-school-due-to-lack-of-teacher-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-123791-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिक्षक न होने पर ग्रामीणों ने जड़ा विद्यालय पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिक्षक न होने पर ग्रामीणों ने जड़ा विद्यालय पर ताला
Wed, 14 Aug 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर (यमुनानगर)। नगली 32 में प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में अध्यापक न होने से नाराज ग्रामीणों व अभिभावकों ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक स्कूल में अध्यापक नहीं आते स्कूल गेट पर ऐसे ही ताला लगा रहेगा।
ग्रामीण इसरान, हाशिम, वहीद हसन, अली अहमद, अब्दुल सत्तार, निसार, जुलफान, मीरीया, मेहंदी हसन, दिलशाद व नसीम ने जानकारी देते हुए बताया कि नगली 32 में एक प्राइमरी का दूसरा मिडिल स्कूल है। प्राइमरी स्कूल में 185 बच्चे व मिडिल स्कूल में 200 के लगभग बच्चे पढ़ रहे हैं। प्राइमरी स्कूल में तो एक भी टीचर नहीं है। प्राइमरी स्कूल के बच्चों को संभालने के लिए स्कूल का चौकीदार है और मिडिल स्कूल में सिर्फ एक अध्यापक है।
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों स्कूलों में 400 के लगभग बच्चे हैं और अध्यापकों की कमी के कारण बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। पिछले 4 महीने से बच्चे सुबह स्कूल में आ जाते हैं और छुट्टी के समय तक ऐसे ही बैठकर खेल कूद कर घर वापस आ जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में अध्यापकों के लिए कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को गुहार लगा चुके हैं। उसके बावजूद भी स्कूलों में अध्यापक नहीं आ रहे हैं। जिसकी वजह से उनके बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि जब स्कूल में अध्यापक ही नहीं है तो ऐसे स्कूलों को खोलने का क्या फायदा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने परेशान होकर स्कूल पर आज ताला जड़ दिया है और जब तक स्कूल में अध्यापक नहीं भेजे जाते तब तक ताला ऐसे ही लगा रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी सुमुन बहमनी का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। जानकारी लेकर स्कूल में अध्यापक भेजे जाएंगे।