फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers expressed their anger over the supply of contaminated water in Sabalpur

Yamuna Nagar News: सबलपुर में गंदा पानी आने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

Fri, 05 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 05 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers expressed their anger over the supply of contaminated water in Sabalpur
सबलपुर में पानी की समस्या को लेकर रोष प्रकट करते ग्रामीण। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वतीनगर ब्लॉक के सबलपुर गांव में पिछले 15 दिनों से गांव में टोटियाें में गंदा पानी आ रहा है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हो चुके। ग्रामीण राजवीर सैनी, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, सतपाल मित्तल, नीरज प्रजापति, डॉ. हरबंस, रामकुमार, रवि शंकर ने बताया कि उनके गांव में टोटियाें में गंदा पानी आ रहा है। इसकी शिकायत कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। ऐसे में बीमारी फैलने का खतरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या को दुरुस्त कराने की मांग की है।
वहीं गांव की सरपंच पूजा रानी ने बताया कि यह जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की लाइन बिछी हुई है जो करीब 30 वर्ष पहले मुख्य सड़क की साइड में नाले के पास बिछी हुई। यह सात-आठ फीट गहरी है। यह सबलपुर मार्केट में कुछ दुकानों की समस्या है। इस संबंध में उन्होंने मौके पर जाकर स्वयं देखा तथा जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाकर जांच करवाई तथा इस संबंध में प्रस्ताव पास कर जन स्वास्थ्य विभाग को नई लाइन बिछाने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के जेई कमल बख्शी ने बताया पानी की सप्लाई की लाइन नाले के नीचे है। सड़क से करीब सात आठ फीट नीचे बिछी हुई है जिसकी रिपेयर संभव नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सरपंच ग्राम पंचायत सबलपुर का रेज्यूलेशन मुझे मिला है जिसे मैने अधिकारियों को भेज दिया है। नई लाइन के लिए एस्टीमेट बनेगा पीडब्ल्यूडी विभाग से परमिशन लेनी पड़ेगी थोड़ा समय लगेगा समय का हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed