{"_id":"6643f6a26832b6e5ba0f7314","slug":"villagers-demonstrated-over-delay-in-culvert-construction-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-118995-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिया निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिया निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Wed, 15 May 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 15 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। उर्जनी गांव के पास निर्माणाधीन कैल ताजेवाला नेशनल हाईवे पर पुलिया निर्माण में देरी से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन व निर्माता कंपनी के खिलाफ रोष प्रकट किया। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात में बाढ़ के पानी से गांव को नुकसान होगा। ग्रामीणों का कहना बरसात से पहले पुलिया निर्माण न हुआ तो गांव सहित खेत भी पानी में डूबे जाएंगे।
ग्रामीण चूहड़ सिंह, प्रवीण कुमार, जोगिंद्र सिंह, राजेश कुमार, अजमेर सिंह, शिवराम, ज्ञानचंद, बलविंद्र सिंह, रमेश कश्यप, गुरमीत सिंह, शिवचरण सरपंच, सोनू, श्यामलाल, जसवीर बबलू, दीपक, मनजीत, गौरव दयाली, बाला, ममता, करनैलो, लाली देवी, केसर नसीमा, बबली, पंच मीनाक्षी ने कहा कि नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी ने वर्षों पुरानी पानी निकासी के लिए बनी पुलिया बंद कर दी है। जबकि यहां मंजूर दो नई पुलियों का काम शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है निकासी के लिए पुलिया का होना जरूरी है।
ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के जीएम पहुंचे। उन्होंने लोगों को दो दिन में पुलिया का काम शुरू का करवाने का आश्वासन दिया है। जीएम ने आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत और कहा कि दो दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण नेशनल हाईवे पर बैठ धरना देंगे। इस बारे में नेशनल हाइवे अथॉरिटी के जीएम राजेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उर्जनी गांव के पास ग्रामीण पुलिया निर्माण को लेकर विरोध प्रकट कर रहे हैं। ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि दो दिन में पुलिया का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने कराया पुल का काम बंद
नेशनल हाईवे अथॉरिटी व ठेकेदार के रवैया से खफा ग्रामीणों ने मंगलवार को उर्जनी गांव के पास चल रहे पुल का काम बंद करवा दिया। वहीं विभाग व ठेकेदार को पुरानी पुलिया की सफाई व नई पुलिया बनाने की बात कही है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग व ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहे हैं। जिस जगह पुलिया है ठेकेदार वह बंद करना चाहता हैं और जहां दो पुलिया मंजूर हुई हैं। उन पुलियों को बनाने में भी ढील बरत रहा हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि दो दिनों में पुलिया निर्माण शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण नेशनल हाईवे को जाम कर देंगे।