फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Village Kotla panchayat made drain inside school despite opposition of management committee in yamunanagar 

Yamunanagar: विरोध के बाद भी कोटला की पंचायत ने स्कूल के अंदर बनाया नाला, लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित  

Tue, 12 Jul 2022 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा (यमुनानगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा (यमुनानगर) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Jul 2022 02:02 PM IST
सार

कोटला में स्कूल के आसपास पानी की निकासी न होने से गांव के घरों व खेतों का पानी स्कूल में प्रवेश कर जाता है। इस बारे में कई बार विभाग को अवगत करवाया गया है, परंतु समाधान न हो पाने के कारण अब बारिश होने से स्कूल में ज्यादा पानी आ गया है

विज्ञापन
Village Kotla panchayat made drain inside school despite opposition of management committee in yamunanagar 
कोटला के प्राथमिक स्कूल में भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यमुनानगर के ब्लॉक साढौरा के कोटला राजकीय प्राथमिक पाठशाला में अब बारिश और नाले से जो हालात बने हैं, वह पंचायत की देन हैं। प्रबंधक कमेटी के विरोध के बाद भी पंचायत ने नियमों को ताक पर रख स्कूल के अंदर से डेढ़ साल पहले लगभग 250 फीट लंबा नाला बना दिया। नियमानुसार स्कूल के अंदर से नाला नहीं बनाया जा सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों की पाठशाला लापरवाही की भेंट चढ़ रही है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। स्कूल में पानी जमा हो जाने के कारण कमरों में दरारें पड़ने लगी हैं जो बच्चों के लिए खतरा बन सकती है। इस समस्या के बारे में प्राइमरी स्कूल के इंचार्ज की तरफ से शिक्षा विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। 

विज्ञापन

स्कूल में घुस रहा खेत का भी पानी

स्कूल के आसपास पानी की निकासी न होने से गांव के घरों व खेतों का पानी स्कूल में प्रवेश कर जाता है। इस बारे में कई बार विभाग को अवगत करवाया गया है, परंतु समाधान न हो पाने के कारण अब बारिश होने से स्कूल में ज्यादा पानी आ गया है। बारिश और नाले का गंदा पानी स्कूल ग्राउंड के अलावा प्राइमरी पाठशाला की कमरों में भर गया है जिससे वहां रखा सामान खराब होने लगा है। स्कूल की टाट पट्टी, बैंच, दस्तावेज व खेल आदि का सामान भी खराब हो गया। स्कूल के अंदर से गुजर रहे नाले का गंदा पानी बारिश के पानी के साथ अब स्कूल में बनी आंगनबाड़ी में भी घुस आया है। जिसके चलते वहां का सामान भी तैरने लगा है। व्यवस्था न होने के चलते अब आंगनबाड़ी को गांव के ग्राम सचिवालय में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन

बच्चे बीमार हुए तो उठाया मुद्दा

कोटला गांव के ही सतिंद्र कुमार के बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं। जब टूटे नाले के गंदे पानी के चलते बच्चे बीमार होने लगे तो उन्होंने स्कूल से गुजर रहे नाले को बंद करने का मुद्दा उठाया। सतिंद्र कुमार ने बताया कि नाला नियमों को ताक पर रख बनाया गया है। उन्होंने इसकी जानकारी के लिए शिक्षा विभाग में आरटीआई भी लगाई थी जिसमें जवाब मिला स्कूल प्रबंधक कमेटी के एतराज के बाद भी यह नाला बनाया गया है। वहीं लापरवाही और अनदेखी का खामियाजा आज विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं और से नहीं थी निकासी

गांव की निवर्तमान सरपंच नसीमा खातुन का कहना है कि पहले यहीं से पानी निकल रहा था और कहीं से पानी की निकासी नहीं थी। इसलिए यहीं पर नाला बनाया गया। नाले के ऊपर पक्की स्लैब भी डाली गई है। जब नाला बन रहा था किसी ने भी कोई विरोध नहीं किया था। अप्रूवल लेकर ही नाला बनाया गया है।

बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

राजकीय प्राथमिक पाठशाला के इंचार्ज मदन बताते हैं कि डेढ़ साल पहले नाला बनाया गया था और एक साल से नाला टूटा पड़ा है। इसका गंदा पानी स्कूल में आ रहा है जिससे बदबू आती है। स्कूल के बाहर तो क्या अंदर बैठना मुश्किल हो गया है। इस समस्या के बारे में बाकायदा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भी शिकायत दी जा चुकी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। बारिश के दिनों में कमरों में पानी भरने से सेकेंडरी स्कूल के बरामदे या फिर व्यायामशाला की टीन के नीचे बच्चों को पढ़ाया जाता है।


 

इस समस्या के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन समस्या गंभीर है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। अगर स्कूल की बिल्डिंग नीचे है तो प्रस्ताव बनाकर भरत कराया जाएगा।   -प्रेम सिंह पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed