{"_id":"61731576a41bf034e4317afa","slug":"vigilance-team-which-went-to-catch-electricity-theft-was-held-hostage-by-the-villagers-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl87370661","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
विज्ञापन
विजिलेंस टीम को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों से बात करते पुलिस और विभागीय अधिकारी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर /बिलासपुर। क्षेत्र के गांव मंधार में शुक्रवार सुबह बिजली चोरी पकड़ने अंबाला के धूलकोट से आई विजिलेंस की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। बिजली चोरी पकड़ने विजिलेंस की पांच टीमें आई थी। कार्रवाई के बाद चार टीमें तो चली गई। एक टीम को ग्रामीणों ने रास्ते की घेराबंदी कर बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलने ही डीएसपी प्रमोद कुमार, थाना छप्पर प्रभारी रायसिंह व पुलिस बल व बिजली निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर टीम को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया।
उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि छप्पर थाना क्षेत्र के गांव मंधार में बड़े स्तर पर बिजली की चोरी की जा रही है। बिजली चोरी पकड़ने के लिए अंबाला के धूलकोट से विजिलेंस की पांच टीमों का गठन किया गया। पांचों टीमें पांच अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर शुक्रवार सुबह गांव मंधार में छापामारी करने पहुंच गईं।
इस दौरान टीम के कर्मचारियों ने गांव के करीब छह सात घरों से बिजली चोरी पकड़ी। तभी ग्रामीण एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। कार्रवाई के बाद जब टीमें वापस जाने लगी तो ग्रामीणों ने रास्ता रोक लिया। तब तक चार टीमें जा चुकी थीं। एक टीम पीछे रह गई। ग्रामीणों ने बीच रास्ते में खडे होकर टीम को रोक लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने टीम को बंधक बनाकर गांव में ही रोक लिया। बाद में पुलिस व बिजली निगम के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और विजिलेंस टीम को ग्रामीणों से छुड़वाया।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले, कर्मचारियों ने खुद ही तार में कट लगाए
विजिलेंस टीम को बंधक बनाने के बाद ग्रामीणों ने बिजली चोरी करने के झूठे केस बनाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कोई भी बिजली चोरी नहीं करता। सभी ग्रामीण समय पर बिजली बिल का भुगतान करते हैं। सुबह बिजली निगम के कर्मचारी अचानक गांव में आए। आरोप है कि कर्मचारियों ने खुद ही उनके तार में कट लगाए और बिजली चोरी का केस बना दिया।
किसानों के साथ भाकियू नेता भी गांव पहुंचे
विजिलेंस टीम को बंधक बनाने की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के निदेशक मंदीप सिंह रोडछप्पर भी कई किसानों को साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों का पक्ष किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि बिजली निगम का कोई भी कर्मचारी किसानों और ग्रामीणों के घर पर छापामारी करेगा तो उसे ऐसे ही बंधक बनाया जाएगा। इसी दौरान डीएसपी प्रमोद कुमार व छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह भी मौके पर पहुंच गए और मामला शांत करवाया।