फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vigilance team arrived to investigate the irregularities in the construction of the overbridge

Yamuna Nagar News: ओवरब्रिज निर्माण में गड़बड़ियों की जांच के लिए पहुंची विजिलेंस टीम

Fri, 30 May 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team arrived to investigate the irregularities in the construction of the overbridge
जठलाना। यमुना नदी के नगली घाट पर दो राज्यों को जोड़ने वाले ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में अनियमितताओं की शिकायत पर वीरवार को विजिलेंस की टीम चंडीगढ़ से पहुंची। विजिलेंस अधिकारी जय सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंच कर निर्माण सामग्री के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए साथ ले जाया गया। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता यमुनानगर निवासी चिराग सिंघल की शिकायत पर की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया था कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू हुआ था और इसे 2021 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अब तक भी निर्माण अधूरा है। उन्होंने निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल और ओवरब्रिज में दरारें आने का आरोप लगाया। चिराग सिंघल ने बताया कि ओवरब्रिज के दोनों ओर की सड़कों का कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है। साथ ही उन्होंने अप और डाउन स्ट्रीम में अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाया, जहां नियमानुसार माइनिंग प्रतिबंधित है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवरब्रिज का कार्य जानबूझ कर रोका जा रहा है ताकि माइनिंग जारी रहे। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इस अवैध माइनिंग में कुछ अधिकारियों की मिलीभगत है और निजी लाभ के लिए ओवरब्रिज का काम रोका जा रहा है। यदि पुल चालू हो जाता, तो माइनिंग पर रोक लग जाती। इस ओवरब्रिज की अनुमानित लागत 57 करोड़ रुपये है, जिसमें से अब तक 54 करोड़ रुपये की पेमेंट ठेकेदार को की जा चुकी है, जबकि निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। विजिलेंस टीम की यह तीसरी विजिट है और जांच जारी है।
विज्ञापन

वहीं इस बारे मौके पर जांच करने पहुंचे अधिकारी जय सिंह ने बताया कि मौके से ओवरब्रिज के निर्माण संबंधी नमूने लिए गए है। जांच के बाद यदि कोई खामी सामने आती है, तो उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed