फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Video of vandalizing modern toilet goes viral, Yamunanagar

मॉडर्न शौचालय में तोड़फोड़ करने का वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Video of vandalizing modern toilet goes viral, Yamunanagar
शौचालय के दरवाजे को पत्थर से तोड़ते अज्ञात युवक। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर में बस स्टैंड रोड पर नगरपालिका की ओर से बनाए गए मॉडर्न शौचालय के दरवाजे व ताले को बुलेट सवार दो अज्ञात युवकों ने पत्थर मार मार कर तोड़ डाला। घटना सोमवार सुबह लगभग आठ बजे की है। कुछ लोगों ने घटना का मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और नगर पालिका अधिकारियों को भी भेजा। इसके बाद नपा की ओर से सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात युवकों के विरुद्ध थाना रादौर प्रभारी सुखविंदर शर्मा को मामले की शिकायत दी गई।
नगर पालिका की ओर से शौचालय के दरवाजे को तोड़ने वाले युवकों का वीडियो व बुलेटका नंबर पुलिस को दिया गया। पुलिस ने वीडियो में शौचालय के दरवाजे को पत्थर से तोड़ रहे युवकों की शिनाख्त करने की कोशिश की। वहीं अज्ञात युवकों की बुलेट बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस युवकों की पहचान करने में जुटी हुई थी। नगर पालिका सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने बताया कि बस स्टैंड रोड पर नपा की ओर से मॉर्डन शौचालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शौचालय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुले रहते हैं। शाम को ताला लगा दिया जाता है।सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे बुलेट बाइक पर दो अज्ञात युवक शौचालय के सामने आकर रूके और पास पड़े एक बड़े पत्थर से शौचालय के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ डाला। जिसके बाद अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए। थाना रादौर प्रभारी सुखविंदर शर्मा ने बताया कि नगरपालिका सचिव की ओर से इस बारे थाना रादौर में दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed