{"_id":"6a65110c65a0e92e5405599f","slug":"vicky-from-salehpur-wins-the-5000-meter-race-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160165-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पांच हजार मीटर दौड़ में सालेहपुर के विक्की प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पांच हजार मीटर दौड़ में सालेहपुर के विक्की प्रथम
Sun, 26 Jul 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। गांव झंडा के खेल स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता की अंडर 19 वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में राजकीय स्कूल सालेहपुर का विक्की प्रथम तथा सुरमुख ने दूसरे स्थान पर जीत हासिल की।
अंडर 17 वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में राजकीय स्कूल सालेहपुर के जश्न कुमार ने पहला तथा कुलबीर ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 19 वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में राजकीय स्कूल कोटला के लवप्रीत ने पहला तथा राजकीय स्कूल सालेहपुर के नमन ने दूसरा स्थान पाया। इसी तरह 15 मीटर दौड़ की अंडर 17 वर्ग में राजकीय स्कूल रसूलपुर के हिमांशु ने पहला तथा सालेहपुर स्कूल के कुलबीर ने दूसरा स्थान पाया।
अंडर 19 वर्ग में एसएस पब्लिक स्कूल के वंश ने पहला व राजकीय स्कूल लाहड़पुर के गर्व ने दूसरा पाया। अंडर 14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में एसएस पब्लिक स्कूल के वंश ने पहला तथा गणपति स्कूल शिवांश ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 वर्ग की इसी दौड़ में रसूलपुर स्कूल के परमजोत ने पहला तथा डीएवी स्कूल साढौरा के परीक्षित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
अंडर 19 वर्ग में लाहड़पुर के नैतिक ने प्रथम तथा एसएस स्कूल के लवप्रीत ने दूसरा स्थान हासिल करने में सफलता प्राप्त की। अंडर 19 वर्ग की सलोनी ने पहला व संजना ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 14 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में प्रीत कौर पहला व मन्नत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में एसएस स्कूल के वंश ने पहला तथा राजकीय स्कूल सरावां के अमनदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 वर्ग की दौड़ में राजकीय स्कूल रसूलपुर के परमजोत ने पहला तथा एसएस स्कूल के दीपू ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 19 वर्ग की दौड़ में एसएस स्कूल के भव्य ने पहला व लाहडपुर स्कूल के समीर ने दूसरा स्थान पाया। अंडर 14 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अमनदीप ने पहला तथा हरियाणा विद्या मंदिर साढौरा कबीर ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-17 वर्ग की दौड़ में सालेहपुर स्कूल के जशन कुमार ने पहला तथा नीतिश ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 19 वर्ग में शिवालिक स्कूल साढौरा के अतुल ने पहला तथा लाहडपुर स्कूल के मयंक ने दूसरा स्थान पाया।
अंडर 14 वर्ग की 600 मीटर दौड़ सालेहपुर स्कूल हनी सिंह ने पहला तथा गणपति स्कूल के दीपांशु ने दूसरा स्थान पाया। अंडर 17 वर्ग की 800 मी. दौड़ में रसूलपुर स्कूल के हिमांशु ने पहला तथा हिन्दू स्कूल साढौरा के शैरी ने दूसरा स्थान पाया।
अंडर-19 में शिवालिक स्कूल के अतुल अव्वल
अंडर-19 वर्ग में शिवालिक स्कूल के अतुल ने पहला तथा लाहड़पुर स्कूल के माधव ने दूसरा स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की। अंडर 14 वर्ग की उंची कूद में लविश ने पहला तथा सक्षम ने दूसरा और अंडर 17 वर्ग अंडर 17 वर्ग में हिमांशु ने पहला व शैरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 14 वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में एसएस स्कूल के वंश ने पहला व कमलदीप ने दूसरा स्थान पाया। अंडर 17 वर्ग में गुरवंश ने पहला व मनीत ने दूसरा स्थान पाया। इसी तरह अंडर 19 वर्ग की प्रतियोगिता में वंश ने पहला व नैतिक ने दूसरा स्थान हासिल किया।