{"_id":"665919e09de9d8895f0c46a7","slug":"vicious-thugs-withdrew-rs-313-lakh-from-two-credit-cards-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119706-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शातिर ठगों ने दो क्रेडिट कार्डों से निकले 3.13 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शातिर ठगों ने दो क्रेडिट कार्डों से निकले 3.13 लाख
विज्ञापन
यमुनानगर। शातिर ठगों ने बूड़िया निवासी मोहम्मद इखलाख का मोबाइल हैक कर उसके दो क्रेडिट कार्डों से तीन लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए। ठग ने क्रेडिट कार्ड पर बैंक चार्ज लगे होने की बात कहकर मोबाइल पर लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और उसके दोनों क्रेडिट कार्ड से रुपये निकाल लिए गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बूड़िया निवासी मोहम्मद इखलाख ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसके पास एक क्रेडिट कार्ड इंडसइंड बैंक व दूसरा एचडीएफसी बैंक का है। 16 मार्च को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। आरोपी ने उसे कहा कि उसके दोनों क्रेडिट कार्ड पर बैंक चार्ज लगे हुए हैं। इस दौरान आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। आरोपी ने उसे क्रेडिट कार्ड पर लगे बैंक चार्ज बंद करवाने के लिए कहा। उसने आरोपी पर विश्वास कर लिया। इसके बाद आरोपी ने बैंक चार्ज बंद करने की बात कहकर उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने को कहा। उसने आरोपी के कहने पर लिंक पर क्लिक कर दिया। जिसके बाद से उसका मोबाइल हैक हो गया। इस दौरान उसके एक क्रेडिट कार्ड से 1,63,970 रुपये और दूसरे क्रेडिट कार्ड से 1,49,468 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह ठगों ने उसके दोनों क्रेडिट कार्ड से करीब तीन लाख तेरह हजार रुपये निकाल लिए। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।