फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Very poor children will get free education in model culture schools, Yamunanagar

मॉडल संस्कृति स्कूलों में अति गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी : गुर्जर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Very poor children will get free education in model culture schools, Yamunanagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रदेश के सभी 137 सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी और 1418 मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों में अति गरीब परिवार के बच्चोें को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। यह जानकारी शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी। वह रविवार को जगाधरी में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
शिक्षामंत्री गुर्जर ने बताया जिन लोगोें के परिवार पहचान पत्र बने हुए हैं, उनके बच्चोें को मुफ्त पढ़ाई का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बच्चोें की संख्या 27.90 फीसदी और मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों में 16.73 फीसदी बढ़ी है। प्रत्येक जिले के एसडीएम, डीडीपीओ, तहसीलदार आदि से कहा गया है कि वह एक-एक मॉडल संस्कृति स्कूल को गोद लें और इस दिशा में प्रयास शुरू करें। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों पर आम नागरिकों का भरोसा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में बच्चोें के बढ़ रहे दाखिले इस बात का सूचक है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर अब निजी स्कूलों के मुकाबले ज्यादा अच्छा हो रहा है। सरकारी विद्यालयों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ऑनलाइन तबादला नीति से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। शिक्षामंत्री ने बताया कि प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण किया जा रहा है। मोरनी हिल व हथनीकुंड क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान भाजपा नेता निश्चल चौधरी व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed