{"_id":"688e54300f2a7fb61607cdc7","slug":"venkat-gangs-shooter-injured-in-encounter-sent-to-jail-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-141715-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में घायल वेंकट गैंग का शूटर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में घायल वेंकट गैंग का शूटर भेजा जेल
Sat, 02 Aug 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुठभेड़ में घायल हुए वेंकट गैंग के शार्प शूटर कनीपला निवासी दीपक को अस्पताल से छुट्टी के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरे घायल सरावां निवासी विकास उर्फ ज्वाला अस्पताल में उपचाराधीन है, जिसे पुलिस अस्पताल से छुट्टी बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है।
दीपक व विकास उर्फ ज्वाला को 18 जुलाई को साढौरा के गांव असगरपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था। दोनों बिना नंबर की बाइक पर हथियारों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। सीआईए-2 की टीम ने दोनों को घेर लिया। दोनों ओर से करीब 20 गोलियां चलीं।
इसमें दीपक व विकास को पैरों में गोली लगी। दोनों का तब से अस्पताल में इलाज चला। इनमें दीपक को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर कोर्ट में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विकास को भी अस्पताल से आज-कल में छुट्टी मिल सकती है। विकास के खिलाफ पहले से थाना साढौरा में कई मुकदमे दर्ज हैं। उससे पूछताछ में गैंग के बारे में अहम जानकारियां मिल सकती हैं।